अनंतनाग में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों को गोली मारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार रात आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया। पिछले पांच दिनों में जम्मू कश्मीर में बाहरी मजदूरों पर यह दूसरा हमला है।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने अनंतनाग में दो गैर स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की। दोनों घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों को पकडऩे के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया, आतंकवादियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा