दो लोगों पर महिला के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। बनबसा की एक महिला ने दो लोगों पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

शनिवार को बनबसा निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर बताया कि बीते दिनों बिचवा निवासी प्रिंसी ने उसे इंस्टाग्राम में कोमल राजपूत नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद दोनों ने आपस में वीडियो कॉल में बात करनी शुरू की। आरोप लगाया कि प्रिंसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर एडिट करके उसकी गलत वीडियो और फोटो बना दी। कहा कि प्रिंसी और उसका साथी वीडियो को सोशल मीडिया में नहीं डालने के बदले उसके साथ बात करने के लिए धमकाने लगे। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि प्रिंसी और अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119