अज्ञात कारणों के चलते अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने खाया जहर, दोनों की मौत  

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने जहरीले  पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

पुलिस के अनुसार किच्छा के वार्ड-2 पंत कालोनी निवासी एक नाबालिग छात्रा ने गेहूं में रखने वाली गोली खा ली। बताया जा रहा है कि यह सल्फास की गोली थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

जबकि दूसरे मामले में भीमताल निवासी खीमानंद (44) ने बीते 28 अप्रैल को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे भी सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। बीते सोमवार को उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119