दवा लेने निकली किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र से दवा लेने निकली एक किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार मूलरूप से मंगलपुर गुढरिया चंपारण बिहार निवासी सोनी देवी अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी काजल कुमारी 5 मई की सुबह करीब 11 बजे दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह लौटकर नहीं आई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन