दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत -निजी व्यक्तियों से कराया था राजस्व अभिलेखों का काम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल, 7 मार्च। राजस्व अभिलेखीय कार्यों को निजी व्यक्तियों से कराए जाने के गंभीर आरोप सिद्ध होने पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो निलंबित रजिस्ट्रार कानूनगो को पदावनत कर दिया है।


प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार कानूनगो भूपेश चंद और अर्जुन सिंह बिष्ट पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद से जुड़े वैधानिक दायित्व निजी एवं अनधिकृत व्यक्तियों से संपादित कराए। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


जांच अधिकारी ने दस्तावेजी साक्ष्यों, अभिलेखों तथा संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर आरोपों को पूर्ण रूप से सिद्ध पाया। जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि दोनों कार्मिकों ने राजस्व से जुड़े कार्यों में निजी व्यक्ति की सहायता ली थी।


कारण बताओ नोटिस के जवाब में दोनों कार्मिकों ने अधिक कार्यभार और लंबित मामलों के दबाव का हवाला देते हुए निजी व्यक्ति की मदद लेने की बात स्वीकार की। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यभार किसी भी स्थिति में वैधानिक शक्तियों के हस्तांतरण को उचित नहीं ठहरा सकता। निजी व्यक्तियों को राजस्व अभिलेखीय कार्यों में शामिल करना नियमों के विरुद्ध है और इससे राजकीय अभिलेखों की गोपनीयता व विश्वसनीयता पर गंभीर असर पड़ सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


प्रशासन ने इसे गंभीर कदाचार, कर्तव्य में घोर लापरवाही और राजकीय शक्तियों के अवैध हस्तांतरण की श्रेणी में माना। दंड निर्धारण के दौरान पद की संवेदनशीलता, कृत्य की गंभीरता और अधिकारियों द्वारा तथ्य स्वीकार किए जाने जैसे पहलुओं पर विचार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इसके बाद प्रशासन ने दोनों कार्मिकों को उनके वर्तमान पद से पदावनत कर निम्न पद और वेतनमान पर आसीन किए जाने का दंड दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसे सेवा पुस्तिका में भी दर्ज किया जाएगा।


साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई किसी संभावित आपराधिक या विजिलेंस जांच को प्रभावित नहीं करेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119