नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। दिल्ली से घूमने आई एक महिला पर्यटक के साथ टैक्सी चालक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट और मोबाइल लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। इसके बाद वह ऑटो से काठगोदाम आई और वहां से नैनीताल जाने के लिए टैक्सी (UK04TB 5500 वैगनार) किराये पर ली। रात करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाढांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


महिला के विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर उसके साथ बदसलूकी की, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही किसी को सूचना न दे सके इसके लिए उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। किसी तरह सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम से निरीक्षण कराया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर तल्लीताल थाना में मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 64, 309(6) और 137 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र की निगरानी में तल्लीताल पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों, वाहन नंबर और टैक्सी में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस ने आरोपी चालक दीपक सिंह बोरा (39) निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा गया मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद कर लिया है और घटना में प्रयुक्त टैक्सी को भी कब्जे में ले लिया गया है।


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नैनीताल में महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119