एक किलो 825 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार-
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक किलो 825 ग्राम चरस की खेप के साथ दो चरस तस्करों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी एवं प्रभारी एसओजी नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित थाना पुलिस एवं एसओजी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार रात्रि दो चरस तस्करों राजेश प्रसाद उम्र -19 वर्ष पुत्र सुन्दर लाल निवासी-ग्राम धानाचूली रौल जंगल थाना मुक्तेश्वर व विजय विश्वास उम्र 24 वर्ष पुत्र गौरंग विश्वास निवासी शिवलालपुर चुंगी पर्वतीय प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे थाना रामनगर को गौला बाइपास रोड वन विभाग बैरियर से 720 ग्राम चरस व 1.105 किलोग्राम चरस कुल एक किलो 825 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल