यार्सा गंबू के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
हल्द्वानी। पुलिस ने लाखों की यार्सा गंबू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान थाना महिला उप निरीक्षक मंजू ज्याला पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान आरोपी सुबोध कुमार पुत्र स्व. रोशन लाल हाल निवासी पलटन बाजार देहरादून स्थाई निवासी ग्राम-गढ़ हिम्मत सिंह थाना दोवा जिला राजस्थान के कब्जे से 624 ग्राम यार्सा गंबू तथा आरोपी भूपेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी बासे सुमगढ़ थाना कपकोट बागेश्वर से 158 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी