अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के संबन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर अशोक मिश्रा द्वारा गठित टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के अवैध आबकारी गतिविधियों के दृष्टिगत संदिग्ध क्षेत्र जगतपुरा ट्रांजिट कैंप में चल रहे शराब बिक्री के अवैध बिक्री अड्डों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बिक्री कर रहे मीना विश्वास के घर से 90 पाउच बरामद किए। इसके बाद टीम ने अनीता विश्वास के घर पर छापेमारी की, जिसमें 62 पाउच कच्ची शराब के पाउच बरामद किए गए।
दोनों के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट व सोनू सिंह, उपआबकारी निरीक्षक माधो राम, प्रधान आबकारी सिपाही विकास रावत, आबकारी सिपाही राजेन्द्र, वीरेन्द्र, संजीव कुमार, अमित, मंजू और राखी आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार