सितारगंज में चोरी की दो बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से दो चोरी हुई बाइक भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पांच जुलाई को वार्ड चार निवासी नवाब कुरैशी ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
20 अगस्त को दीपक मित्रा पुत्र नारायण मित्रा निवासी राजनगर रतनफार्म ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदीप सिंह, सतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सरकड़ा को बाइकों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास चोरी की बाइक बरामद की हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप