ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत-
हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में रामबाग चौराहे के पास बुधवार रात एक ट्रेक्टर ट्रॉली से तेज़ रफ़्तार स्कूटी के साथ टकरा गए, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों धारचूला पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह व सावन सिंह पुत्र राजेश सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे। वे बुधवार रात किसी काम से स्कूटी पर गौलापार जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार