अल्मोड़ा लोधिया बेरियर से दो युवकों को 1.043 किलोग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार-
अल्मोड़ा पुलिस ने यहां लोधिया बेरियर से दो युवकों को 1.043 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 01 लाख 4300 बताई जा रही है ।एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा, चरस व अन्य नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
जिसके अनुपालन में आज रविवार को उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट ने लोधिया बेरियर पर चैकिंग की। इस दौरान आल्टो कार में सवार इन्दर सिंह मेहता पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम अठखेत, मुनस्यारी पिथौरागढ़ तथा हरीश सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम दाफा, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ के कब्जे से 1.043 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद कोतवाली अल्मोड़ा में 125/21 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार