UK-वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रहेगी रोक

खबर शेयर करें 👉

–भीमताल और भवाली में बनाए गए पार्किंग स्थल, शटल सेवा से कैंची धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

नैनीताल। वीकेंड पर 10 और 11 अक्टूबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा और वहां से शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, भारी वाहनों का आवागमन सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। सभी भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जाएगा। केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...दहेज में कार नहीं मिली तो गर्भवती को खिलाई दवा -गर्भस्थ शिशु की मौत, तीन आरोपी नामजद

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

1. मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन: हल्द्वानी और काठगोदाम से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल से धारी और धानाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

2. अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों में आने वाले वाहन: इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए मैदानी क्षेत्रों की ओर जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-युवतियों की फोटो वायरल करने के आरोप में कॉस्मेटिक दुकान सील

3. रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर: रानीखेत से आने वाले वाहन क्वारब, ओड़ाखान और रामगढ़ होते हुए खुटानी बैंड, भीमताल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

4. काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: इन वाहनों को खुटानी से डायवर्ट कर मुक्तेश्वर और रामगढ़ के रास्ते भेजा जाएगा।

दो स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

बाहरी जनपदों और राज्यों से निजी वाहनों के जरिए भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में खड़े कराए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंच सकेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सख्ती : 57 मेट्रो स्टेशन बंद -चार किमी दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

वहीं, गेठिया और नैनीताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

टैक्सी दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने पर्यटकों, आमजन, वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित यातायात एवं डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा पर निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119