UK…दहेज में कार नहीं मिली तो गर्भवती को खिलाई दवा -गर्भस्थ शिशु की मौत, तीन आरोपी नामजद

खबर शेयर करें 👉

-पति, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

गदरपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिला को दर्द की दवा बताकर कथित रूप से मिसोप्रोस्टोल 200 खिलाई गई। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते महिला का आपातकालीन ऑपरेशन करना पड़ा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-युवतियों की फोटो वायरल करने के आरोप में कॉस्मेटिक दुकान सील

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कैलाखेड़ा निवासी हामिद अली की भतीजी का विवाह 3 जून 2026 को ग्राम मसीत निवासी शाने अली पुत्र अख्तर अली के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब पांच लाख रुपये नकद और अन्य सामान दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार लोग जिला बदर, 94 पर हुई कार्रवाई

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के अगले दिन से ही पति शाने अली, ससुर अख्तर अली और ननद सारिका बेगम उर्फ फईमा दहेज में कार की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का भी आरोप है।

तहरीर के मुताबिक, एक दिन पति ने दर्द की दवा बताकर महिला को मिसोप्रोस्टोल 200 नामक दवा खिला दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गर्भस्थ शिशु की मौत होने की जानकारी दी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला का आपातकालीन ऑपरेशन करना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर-121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

गदरपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 123, 85 और 92 के तहत पति, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119