UK…6.11 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार -कीमत 1.83 लाख रुपये

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अल्मोड़ा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.83 लाख रुपये बताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk..कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध का पिकअप -तीन घायल

पुलिस के अनुसार, सोमवार को प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान आईटीआई गेट के सामने रोड से खत्याड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-जवाहर नगर से दो नाबालिग सहेलियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में आरोपी की पहचान विरेन्द्र लाल उर्फ विक्की (26 वर्ष), पुत्र पूरन लाल, निवासी खत्याड़ी, थाना व जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 108/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या -प्लंबर हिरासत में

पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। इसके माध्यम से मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119