देहरादून में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या -प्लंबर हिरासत में
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक प्लंबर को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और नौकरानी शीला निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में बुजुर्ग दंपती और नौकरानी ही मौजूद थे, जबकि उनके बच्चे बाहर रहते हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्लंबर पहले से ही बुजुर्ग दंपती को जानता था। दंपती ने मंगलवार को उसे प्लंबिंग के काम के लिए घर बुलाया था। बताया जा रहा है कि काम पूरा होने के बाद किसी बात को लेकर आरोपी और बुजुर्ग दंपती के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पेचकस से तीनों पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK…शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे को जमानत नहीं, कोर्ट ने खारिज की अर्जी
UK…6.11 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार -कीमत 1.83 लाख रुपये
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं