UK-दो बीघा जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली -हाथ छूकर निकली, बाल-बाल बची जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। दो बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली चाचा के हाथ को छूकर निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव से पहले उक्रांद की पहली सूची जारी -16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

ग्राम ड्यूढ़ार निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उनके भाई लखविंदर की मौत के बाद दोनों बेटों के बीच जमीन और मकान का बंटवारा हो गया था। बंटवारे में भतीजे लवदीप सिंह के हिस्से में मकान और दो बीघा जमीन आई थी। लवदीप अपनी बहन जगदीप कौर के पास कालागढ़ रहने चला गया था। उसने अपनी जमीन खेती करने के लिए इंद्रजीत को बटाई पर दे रखी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-एसएसपी के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था -बरेली रोड पर निजी बसों का कब्जा

इंद्रजीत के मुताबिक, शनिवार को वह खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान दूसरे भतीजे प्रभदीप सिंह से जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और प्रभदीप ने तमंचे से उन पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ को छूकर निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-हल्द्वानी में चार हजार ई-रिक्शों के दस्तावेजों की होगी जांच -बिना पंजीकरण चलने पर होंगे सीज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119