उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव से पहले उक्रांद की पहली सूची जारी -16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए 16 विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के बीच प्रत्याशियों की घोषणा कर उक्रांद ने अन्य राजनीतिक दलों से पहले बढ़त बनाने का दावा किया है। संसदीय बोर्ड की संस्तुति के बाद केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जंगल में हाथी का हमला -महिला को पटक-पटककर मार डाला

केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के अनुसार, प्रत्याशी चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकारों और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का दावा है कि फाइव-लेयर सिस्टम के तहत चयन प्रक्रिया पूरी कर वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

उक्रांद नेतृत्व का कहना है कि पार्टी मजबूत संगठनात्मक आधार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। पार्टी ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही संकेत दिए हैं कि संसदीय बोर्ड की संस्तुति के आधार पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक बनेगा 1.3 किमी मोटर मार्ग -सूखी नदी पर बनेगा 125 मीटर लंबा काजवे

उक्रांद के 16 प्रत्याशियों की सूची

पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों में पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह राजपुर सुरक्षित सीट से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता सुरक्षित सीट से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से ऋतु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार कार ने मां और दो बेटियों को कुचला -मां-बेटी की मौत, दूसरी बेटी बाल-बाल बची

पहली सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक हलकों की निगाहें उक्रांद की दूसरी सूची पर टिकी हैं। आगामी दिनों में अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा से राज्य का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119