UK-कोसी नदी में बहे किशोर का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, खोज अभियान जारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–फोटो खींचने के दौरान पैर फिसलने से नदी में बहा था 16 वर्षीय दीपक, एसडीआरएफ जुटी तलाश में

नैनीताल। बेतालघाट तहसील के रोपा गांव के पास कोसी नदी के तेज बहाव में बहे 16 वर्षीय किशोर दीपक कुमार का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चलाकर किशोर की तलाश में जुटी है। नदी के भंवर वाले स्थानों पर पानी का स्तर कम करने और बहाव को मोड़ने के लिए जेसीबी मशीनों की भी मदद ली जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खुर्पाताल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर

उपजिलाधिकारी श्री कैंची धाम अनुराग आर्य के अनुसार, ग्राम बिनकोट निवासी दीपक कुमार पुत्र भुवन चंद्र सात अक्टूबर को अपराह्न करीब एक बजे अपने तीन दोस्तों के साथ रोपा गांव के पास कोसी नदी किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी की तेज धारा में बह गया। दोस्तों की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया। देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति : राजनाथ सिंह

तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने घटना की जानकारी विधायक सरिता आर्या को भी दी। उन्होंने प्रशासन से खोज अभियान में तेजी लाने को कहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

नदी किनारे जाने में बरतें सावधानी

घटना के बाद प्रशासन ने आमजन, युवाओं और पर्यटकों से नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मानसून के बाद भी नदियों का बहाव तेज हो सकता है। ऐसे में नदी किनारे, चट्टानों और फिसलन वाले स्थानों पर फोटो या सेल्फी लेने से बचें। अभिभावकों से भी बच्चों को अकेले नदी-नालों की ओर नहीं भेजने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119