UK-खुर्पाताल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर
नैनीताल। खुर्पाताल क्षेत्र में गुरुवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खुर्पाताल निवासी लक्ष्मण सिंह सुबह घर पर काम कर रहे थे। बच्चों के स्कूल जाने के करीब एक घंटे बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी तबीयत बिगड़ती देखी। पूछताछ में उनके कीटनाशक का सेवन करने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल ले गए।
अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार, व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन किया था। हालांकि, तनाव के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, 12 कमरे और बेसमेंट सील
अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर-121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण