Uk-आठ पर्वतीय जिलों में आज यलो अलर्ट -आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
देहरादून। मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है। हालांकि, सामान्य से अधिक तापमान के कारण अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना जताते हुए आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोगों से खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदेश में व्यापक वर्षा की फिलहाल संभावना नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKNews-बहेड़ी से झूलाघाट तक नशा तस्करी की चेन पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार
किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना 7 अक्टूबर को -सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुई संशोधित सूचना
हल्द्वानी में ग्राफिक एरा ने नवाचार को दी नई उड़ान -30 विश्वविद्यालयों और 35 स्कूलों ने लिया हिस्सा
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र