किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना 7 अक्टूबर को -सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुई संशोधित सूचना
रुद्रपुर। किच्छा नगर पालिका परिषद और नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां के चुनाव की मतगणना अब 7 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊधमसिंहनगर कार्यालय ने सोमवार को संशोधित सूचना जारी कर मतगणना की तिथि निर्धारित की है। मतगणना सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में दायर रिट याचिका Aleeena Malik बनाम State of Uttarakhand & Others में 30 सितंबर 2026 को पारित आदेश के बाद मतगणना को लेकर स्थिति बनी थी। इसके बाद इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में SLP (C) No. 35514 of 2026 दायर की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने 5 अक्टूबर 2026 को सुनवाई के बाद आदेश दिया कि 30 सितंबर के आदेश का प्रभाव और संचालन अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका परिषद के 22 सितंबर 2026 को हो चुके मतदान की मतगणना कराई जाए और परिणाम तत्काल घोषित किए जाएं। कोर्ट ने अगली तारीख पर स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने अब मतगणना का कार्यक्रम जारी कर दिया है। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संबंधित कार्यालयों और निकायों के सूचना पटों पर इसकी प्रति प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब 7 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के साथ किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने का रास्ता साफ हो गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्द्वानी में ग्राफिक एरा ने नवाचार को दी नई उड़ान -30 विश्वविद्यालयों और 35 स्कूलों ने लिया हिस्सा
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
UKnews-हकीम के इलाज के दौरान महिला की मौत -गैर इरादतन हत्या के आरोपी पहलवान नईम गिरफ्तार