UKNews-कोसी नदी में डूबा 17 वर्षीय किशोर -घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में बिनकोट गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक कुमार (पुत्र भुवन चंद्र आर्या) कोसी नदी में डूब गया। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। दीपक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर दोपहर करीब दो बजे पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो से तीन घंटे तक चले अभियान के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका।
सर्च अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव दल पर पर्याप्त संसाधनों के साथ मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि आवश्यक उपकरणों की कमी के कारण नदी में काफी हद तक मैनुअल तरीके से तलाश करनी पड़ी।
इसी बीच शाम करीब पांच बजे क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने की आशंका के चलते सर्च अभियान रोकना पड़ा और बचाव दल वापस लौट गया। टीम ने गुरुवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू करने की बात कही है।
हादसे के बाद पूरे बिनकोट गांव में शोक का माहौल है। परिजन दीपक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK…हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प चेतावनी सायरन -घबराने की जरूरत नहीं
मोटाहल्दू के भूपेंद्र गोस्वामी ने लेजर रन मास्टर-A में जीता स्वर्ण पदक
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रसारण पर रोक की मांग : पत्रकार गोपाल डी आर्यन ने एमआयबी और बीसीसीसी को भेजा लीगल नोटिस