UK…हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प चेतावनी सायरन -घबराने की जरूरत नहीं
देहरादून। उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की कार्यप्रणाली जांचने और आमजन को भूकम्प के प्रति जागरूक करने के लिए अब हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यभर में भूकम्प चेतावनी सायरन बजाया जाएगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकम्प का संकेत नहीं होगा, बल्कि पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए बजाया जाएगा।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग को नियमित रूप से सायरन और सेंसरों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का बड़ा भू-भाग भूकम्पीय दृष्टि से संवेदनशील जोन चार और पांच में आता है। ऐसे में समय रहते चेतावनी मिलना और लोगों का जागरूक होना बेहद महत्वपूर्ण है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित हैं। सेंसरों के माध्यम से भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी की जाती है और निर्धारित प्रणाली के जरिए चेतावनी प्रसारित की जाती है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सेंसर और सायरन स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।
नियमित परीक्षण के दौरान यदि किसी क्षेत्र में सायरन में तकनीकी खराबी सामने आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। इससे वास्तविक भूकम्प के दौरान चेतावनी प्रणाली के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
सुमन ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात 10:23 बजे थराली के निकट 4.9 तीव्रता का भूकम्प दर्ज किया गया था। इस दौरान भूदेव मोबाइल ऐप और स्थापित सायरनों के माध्यम से लोगों को चेतावनी मिली। उन्होंने कहा कि भूकम्प जैसी अचानक आने वाली आपदा में कुछ सेकंड की पूर्व चेतावनी भी लोगों को सुरक्षित स्थान लेने तथा गैस और विद्युत उपकरण बंद करने के लिए महत्वपूर्ण समय दे सकती है।
फोटो परिचय: भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत स्थापित सायरन।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-कोसी नदी में डूबा 17 वर्षीय किशोर -घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
मोटाहल्दू के भूपेंद्र गोस्वामी ने लेजर रन मास्टर-A में जीता स्वर्ण पदक
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रसारण पर रोक की मांग : पत्रकार गोपाल डी आर्यन ने एमआयबी और बीसीसीसी को भेजा लीगल नोटिस