Uknews…बिस्तर पर सोते युवक को लगी आग, जिंदा जलने से मौत -सिगरेट या क्वाइल बनी हादसे की वजह!
हल्द्वानी। घर में सोते समय एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले काशीपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान सोमवार रात युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार काशीपुर निवासी शुभम कुमार गुप्ता बीती 5 मई की रात अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे जलती हुई सिगरेट या मच्छर भगाने वाली क्वाइल संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम