Uttarakhand…पिंडारी ग्लेशियर मार्ग में यूक्रेन निवासी पर्यटक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पर एक यूक्रेनी पर्यटक रास्ता भटक गया और पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस पूछताछ में युवक के पास भारत में रहने संबंधी कोई वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान यूक्रेन निवासी मक्सिम स्टारचेंको के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

जानकारी के अनुसार युवक डोला गांव से ऋषिकेश जाने की तैयारी में था। इसी दौरान वह फिसलकर घायल हो गया। 24 मई को स्थानीय लोगों ने उसे दर्द से कराहते देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

जांच के दौरान युवक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने अप्रवास तथा विदेशियों विषयक विधेयक 2025 की धारा 3/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उपचार पूरा होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि बिना वैध दस्तावेज के विदेशी युवक उत्तराखंड के संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्र तक कैसे पहुंचा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119