उत्तराखंड…आयुर्वेद की आड़ में एलोपैथी?प्रशासन का छापा -क्लीनिक सील

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर एलोपैथिक दवाएं देने की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक हेल्थ सेंटर को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान क्लीनिक में कई गंभीर अनियमितताएं मिलने से हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

मोहल्ला पक्काकोट सैनी कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार सैनी एडवोकेट ने आयुष विभाग को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा रोड स्थित डॉ. मुकेश कुमार का “मुकेश हेल्थ केयर सेंटर” आयुर्वेदिक क्लीनिक के नाम पर संचालित हो रहा है, लेकिन मरीजों को एलोपैथिक दवाएं दी जा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

शिकायत के आधार पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला और पुलिस टीम के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान रिकॉर्ड और दवाओं में कई खामियां सामने आने पर प्रशासन ने तत्काल क्लीनिक को सील कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119