UKnews-दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी -विजिटर वीजा को एडिट कर भेजा विदेश
रुद्रपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने विजिटर वीजा को एडिट कर वर्क वीजा जैसा बनाया और युवक को दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर वीजा की वास्तविकता सामने आई तो युवक को नौकरी नहीं मिली और उसे जुर्माना भी भरना पड़ा। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड 21 निवासी मुजाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रीत विहार निवासी अलीन खान का आवास विकास क्षेत्र में जेड ग्लोबल के नाम से कार्यालय है। आरोप है कि अलीन ने उसे दुबई में नौकरी दिलाने और वर्क परमिट पर विदेश भेजने का भरोसा दिया था। उसकी बातों में आकर मुजाहिद ने अपनी बाइक और जेवर तक बेच दिए और आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए।
मुजाहिद के अनुसार, आरोपी ने विजिटर वीजा को एडिट कर वर्क वीजा जैसा बनाया और उसे दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसका वीजा वर्क वीजा नहीं, बल्कि विजिटर वीजा था। इसके चलते उसे नौकरी नहीं मिल सकी और कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसे जुर्माना भी भरना पड़ा। काफी मुश्किलों के बाद वह भारत लौट सका।
पीड़ित ने बताया कि भारत लौटने के बाद जब उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने केवल 30 हजार रुपये लौटाए। शेष 1.70 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि रकम मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK…कूड़ा बीनने वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं? -हाईकोर्ट ने शहरी विकास सचिव से मांगा जवाब
uttarakhand-जंगल में हाथी का हमला -महिला को पटक-पटककर मार डाला
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार -सात स्थानों पर सीलिंग, बिना नक्शा स्वीकृति बन रही दुकानें की गईं सील