Uknews-वायरल ऑडियो पर घिरे गिरधारी साहू, आवाज का होगा वैज्ञानिक परीक्षण -SIT कोर्ट से मांगेगी वाइस सैंपल की अनुमति

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–रेखा आर्या और पति गिरधारी लाल साहू के विवाद में बड़ा मोड़, FSL में होगा वायरल ऑडियो की आवाज का मिलान -कोर्ट खुलने का इंतजार कर रही जांच टीम

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में अब वायरल ऑडियो की असलियत सामने लाने की तैयारी तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) गिरधारी लाल साहू की आवाज का नमूना (वाइस सैंपल) लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल करेगा। दीपावली की छुट्टियों के बाद कोर्ट खुलते ही यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अदालत से अनुमति मिलने के बाद वाइस सैंपल लेकर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा, जहां वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज से उसका मिलान कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट -पूर्वी और मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

गौरतलब है कि मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को कैंट कोतवाली में अपने पति गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने गिरधारी पर धोखाधड़ी, मारपीट, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जान से मारने की साजिश रचने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी अपनी शिकायत में साजिश के आरोपों का अहम आधार बनाया था।

दूसरी ओर, गिरधारी लाल साहू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए वायरल ऑडियो को एआई से तैयार की गई फर्जी रिकॉर्डिंग बताया था। ऐसे में अब इस पूरे विवाद में ऑडियो की प्रमाणिकता सबसे अहम सवाल बन गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-ऊधमसिंह नगर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

नोटिस दरकिनार करने पर हुई थी गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया था। इसके बाद एसआईटी ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से उनके भतीजे सत्येंद्र को गिरफ्तार किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मां की डांट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान -परिवार में पसरा मातम

FSL रिपोर्ट खोलेगी ऑडियो का राज

अब एसआईटी मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर फोकस कर रही है। गिरधारी लाल साहू के वाइस सैंपल और वायरल ऑडियो में मौजूद आवाज का फॉरेंसिक मिलान जांच की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। एसआईटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि न्यायालय खुलने के बाद गिरधारी का वाइस सैंपल लेने के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। अदालत से मिलने वाले आदेश के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119