उत्तराखंड : मां की डांट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान -परिवार में पसरा मातम
हल्द्वानी। दीपावली के अगले दिन सोमवार को परिवार में हुए विवाद के बाद मां की डांट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिजन आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बागेश्वर निवासी गोपाल सिंह दानू वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुखानी क्षेत्र के संगम विहार में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान गोपाल सिंह की 17 वर्षीय बेटी ज्योति को उसकी मां ने डांट दिया। इसके कुछ देर बाद ज्योति अपने कमरे में चली गई।
काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे में ज्योति को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मुखानी प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड -रामनगर में सनसनी: घर से कुछ दूरी पर अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव -हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तराखंड : हल्द्वानी में टैक्सी में बैठाने के बहाने युवक से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार