खटीमा में लापता युवक की हत्या का खुलासा -दोस्त ने ही गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें 👉

–नशे के इंजेक्शन को लेकर हुआ था विवाद -2,300 रुपये और मोबाइल के लालच में की हत्या, गटर से बरामद हुआ शव

खटीमा। तीन दिन पूर्व लापता हुए 20 वर्षीय युवक अभय उर्फ लल्लू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का पुराना दोस्त संजय गुप्ता निकला। पुलिस के अनुसार, नशे के इंजेक्शन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अभय की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घटनास्थल के पास गटर में छिपा दिया। आरोपी ने मृतक के पास रखे 2,300 रुपये और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए थे।

शिव कॉलोनी निवासी रवि पुत्र मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका छोटा भाई अभय उर्फ लल्लू (20) सात नवंबर की रात करीब नौ बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान शिव कॉलोनी निवासी एक युवक के पास अभय का मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-वायरल ऑडियो पर घिरे गिरधारी साहू, आवाज का होगा वैज्ञानिक परीक्षण -SIT कोर्ट से मांगेगी वाइस सैंपल की अनुमति

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान मृतक के परिचित संजय गुप्ता (25) पुत्र बालकिशन गुप्ता निवासी शिव कॉलोनी, वार्ड नंबर 17 के बारे में जानकारी जुटाई। बताया गया कि संजय ने ही मृतक का मोबाइल उसके परिजनों को यह कहकर लौटाया था कि उसे फोन पड़ा हुआ मिला है। संदेह के आधार पर पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अभय की हत्या कर शव गटर में छिपाने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, संजय और अभय पुराने दोस्त थे तथा दोनों नशे के आदी थे। सात नवंबर की रात करीब 9:45 बजे दोनों शिव कॉलोनी चौराहे पर मिले और वहां से कॉलोनी के पीछे स्थित खाली मैदान में चले गए। यहां दोनों स्मैक का सेवन करने के लिए इंजेक्शन तैयार कर रहे थे। इसी दौरान एक इंजेक्शन गिर जाने और बचे हुए इंजेक्शन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जुए में 15 हजार हारा तो घर पहुंचकर लगा ली फांसी -पत्नी खाना बनाने में थी व्यस्त

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले अभय का गला दबाया और फिर उसके लोअर के नाड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के पास रखे करीब 2,300 रुपये और मोबाइल फोन अपने पास रख लिए। शव को घटनास्थल से करीब 15 से 20 मीटर दूर एक गटर में फेंककर छिपा दिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक का मोबाइल फोन पहचान लिए जाने के बाद पकड़े जाने के डर से उसने आठ नवंबर को मोबाइल अभय के बड़े भाई रवि को लौटा दिया था। मृतक से मिले 2,300 रुपये में से 1,700 रुपये उसने दीपावली पर खर्च कर दिए, जबकि शेष 600 रुपये उसके पास होना बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी में टैक्सी में बैठाने के बहाने युवक से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नौ नवंबर की देर शाम घटनास्थल से शव और हत्या में इस्तेमाल किया गया नाड़ा बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोतवाल कमल कुमार लुण्ठी ने बताया कि आरोपी संजय गुप्ता के खिलाफ कोतवाली खटीमा में पूर्व में धारा 379, 411 और 304 आईपीसी तथा धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, उपनिरीक्षक राकेश राय, वेदपाल सिंह, आरक्षी किशोर कुमार और कमल पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119