दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट -पूर्वी और मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम
उत्तर भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि कुछ अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता के चलते कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तटीय जिलों, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
पूर्वी और मध्य भारत में भी छाए रहेंगे बादल
दक्षिण भारत के अलावा पूर्वी और मध्य भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदल सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-ऊधमसिंह नगर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
उत्तराखंड : मां की डांट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान -परिवार में पसरा मातम