UKnews-ऊधमसिंह नगर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

–सितारगंज और खटीमा में अज्ञात वाहनों ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे के बाद वाहन चालक फरार

ऊधमसिंह नगर जिले में सोमवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं में बाइक सवारों को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मार दी। हादसों के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सितारगंज में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सितारगंज में तिरंगा चौक से पीलीभीत की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी गेट के पास सोमवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वार्ड नंबर नौ निवासी 19 वर्षीय ऋषभ शर्मा पुत्र संदीप शर्मा और वार्ड नंबर छह निवासी विशाल पुत्र विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अज्ञात वाहन ने बुझाया घर का इकलौता चिराग -सड़क हादसे में 26 वर्षीय आकाश की दर्दनाक मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल को परिजन निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ऋषभ का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ऋषभ दो भाइयों में छोटा था। वह विशाल के साथ एक ब्रांडेड रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में काम करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जुए में 15 हजार हारा तो घर पहुंचकर लगा ली फांसी -पत्नी खाना बनाने में थी व्यस्त

खटीमा में पीलीभीत के युवक ने तोड़ा दम

दूसरा हादसा खटीमा में पीलीभीत मार्ग पर टेड़ाघाट के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पीलीभीत जिले के शिवपुरिया नहरकोठी, ललोरीखेड़ा जहानाबाद निवासी 29 वर्षीय धीरज उर्फ मनोज कुमार पुत्र रमेश कुमार गुप्ता की मौत हो गई।

बताया गया कि धीरज अपने साथी अनुज के साथ नानकमत्ता में दीपावली मेला देखने जा रहा था। हादसे के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -रामनगर में सनसनी: घर से कुछ दूरी पर अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव -हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद धीरज का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मझौला चौकी में रखवा दिया है। दोनों हादसों में शामिल अज्ञात वाहनों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119