एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन – कोतवाल लालकुआं व रामनगर के अलावा कई पुलिस अधिकारी पदक से सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

भारतीय गणराज्य के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को नैनीताल पुलिस द्वारा डी.एस.ए. मैदान मल्लीताल, नैनीताल में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री प्रहलाद नारायण मीणा (आई.पी.एस.), एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा पुलिस सेरिमोनियल परिधान से सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात क्रमश: श्रीमती वंदना (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी नैनीताल, श्री योगेन्द्र सिंह रावत (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल तथा श्री दीपक रावत (आई.पी.एस.) कुमाऊं कमिश्नर के द्वारा पुलिस परेड की सलामी ली गई।


तदोपरांत रैतिक परेड के मुख्य अतिथि “श्रीमती रेखा आर्या” मा0 मंत्री महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , खेल एवं युवा कल्याण उत्तराखंड सरकार के आगमन पर एलाइमेंट पर खड़ी सशस्त्र व सुसज्जित परेड द्वारा मुख्य अतिथि महोदया को सलामी देकर अभिवादन किया गया तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदया द्वारा एसएसपी नैनीताल एवं प्रथम परेड कमांडर श्री सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/भवाली के साथ निरीक्षण वाहन से एलाइमेंट पर खड़ी संपूर्ण पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला पर एयरगन तानने वाले युवक का चालान -हैंडपंप टूटने को लेकर हुआ था विवाद

खुले आसमान तले सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड तीनों-तीन के कॉलम में मानो ऐसी प्रतीत हो रही थी जैसे राष्ट्रीय ध्वज के तीनो रंगो से रंगी पट्टीकाएं शोभायमान हो रही हो।

➡️ पुलिस परेड के कमांडर श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ओप्स/भवाली परेड के नेतृत्व में सम्मिलित (08) टोली मे सम्मिलित क्रमश: (यातायात पुलिस नागरिक, पुलिस सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस बल, आईआरबी 1, नागरिक पुलिस महिला, 31पीएसी महिला, अग्निशमन तथा NCC) के अतिरिक्त जनपद के थाना क्षेत्र स्तर पर संचालित चीता मोबाइल पुलिस, सी.पी.यू., फायर सर्विस यूनिट, बम डिस्पोजल यूनिट, इंटरसेप्टर वाहन, सिटी/हाइवे पेट्रोल वाहन, फॉरेंसिक वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, पुलिस संचार वाहनों द्वारा बड़े उत्साह व जोश के साथ मंच से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज, मुख्य अतिथि एवम मंच में आसीन समस्त महानुभावों का अभिवादन किया गया।

पुलिस बेंड के जवानों द्वारा मनमोहक राष्ट्रीय धुन बजाकर परेड ग्राउंड में मौजूद सभी अतिथियों एवम सम्मानित दर्शको को आकर्षित किया गया। जनपद के विभिन्न विभागों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत आपातकालीन
स्वास्थ्य सेवा वाहन द्वारा भी झाकियां प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त जनपदीय प्रशासन की ओर से भी आयोजित विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : साइबर ठगों का तांडव --तीन लोगों के खातों से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संपूर्ण परेड में सम्मिलित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी गणों, पुलिस कार्मिकों, आम जनता एवं मीडिया कर्मियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा अपने विचार प्रकट किए। अंत में एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस परेड के मुख्य अतिथि, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण समेत पुलिस अधिकारी/कर्मियों, जनता तथा मीडिया बंधुओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके अतिरिक्त 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल, बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी सहित जनपद के समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन एवं विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी गणों द्वारा अपने अपने कार्यस्थलों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी पुलिस कर्मियों द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शपथ ग्रहण की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज नैनीताल पुलिस के निम्नलिखित अधिकारी/कर्मियों को सम्मानित किया गया है:–

⭐ Lt Gen गुरमीत सिंह मा० राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में:–

🏅 श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ रामनगर ( राष्ट्रपति सराहनीय सेवा मेडल)

⭐ नैनीताल पुलिस परेड मुख्य अतिथि मा0 मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा डी0एस0ए0 परेड ग्राउंड मल्लीताल में:–

🏅श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर (अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)

🏅 श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं (अतिउत्कृष्ट सेवा पदक)

🏅 श्री रमेश बोहरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल (उत्कृष्ट सेवा पदक)

🏅 श्री सुरेश कन्याल, अपर उपनिरीक्षक सूचना सैल हल्द्वानी (उत्कृष्ट सेवा पदक)

⭐ श्री दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में:–

🏅 श्री चंद्र प्रकाश सिंह, अपर उपनिरीक्षक स०पु० ( प्रशस्ति डिस्क सिल्वर–सेवा के आधार पर)

🏅 सुश्री साधना, महिला हे०कांस्टेबल ना०पु० (प्रशस्ति डिस्क गोल्ड–सेवा के आधार पर)

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119