उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट 3,17,435 मतों से आगे, निर्दलीय बॉबी पंवार अब तीसरे पायदान पर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीट पर जारी मतगणना के रुझानों में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मजबूत कर ली है।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रकाश जोशी से 3,17,435 मतों से आगे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाल विवाह -पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 2,08,816 मतों से आगे हैं।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल पर 1,30,313 मतों की बढ़त बना ली है।

हरिद्वार सीट पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत से 94,543 मतों से आगे हैं। वीरेंद्र रावत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत के बेटे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार

टिहरी लोकसभा सीट पर निवर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला से 2,03,796 मतों से आगे हैं। शुरुआती दौर में दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार तीसरे पायदान पर आ गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

अगर भाजपा इस बढ़त को कायम रखते हुए पांचों सीट पर जीत हासिल कर लेती है तो ऐसा प्रदेश में लगातार तीसरी बार होगा। वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनावों में भी भाजपा ने प्रदेश में सभी पांच लोकसभा सीट पर कब्जा कर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119