तीनपानी में कार से कुचलकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत
हल्द्वानी। तीनपानी बाईपास के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंद डाला। कार का पहिया बुजुर्ग के सिर को कुचलता हुआ निकला। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
तीनपानी बाईपास रोड पर शनिवार सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी गई। फुटेज में एक कार बुजुर्ग को रौंदकर भागती हुई दिखाई दी है। पुलिस ने बुजुर्ग की उम्र करीब 60 वर्ष बताई है।
शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस