रेलवे के यात्रियों को दी यूटीएस मोबाइल एप की सुविधा, यात्रा आरंभ करने के स्टेशन से पांच किलोमीटर के दायरे मेें कर सकेंगे टिकट बुक
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के यात्रियों को यात्रा टिकट आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए रेल मंत्रालय ने यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मोबाइल एप लांच किया है। जिसका प्रमोशन इज्जतनगर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मंडल के वाणिज्य कर्मियों की मदद से किया गया है। फलस्वरूप अब तक लगभग सैकड़ों यात्रियों ने यूटीएस मोबाइल एप डाउन लोड किये जा चुके हैं।
यूटीएस मोबाइल एप द्वारा अनारक्षित टिकट बनाने में काफी सहुलियत हो रही है। यूटीएस मोबाइल एप के उपयोग सें यात्री को यात्रा टिकट प्राप्त करने हेतु लंबी कतार में लगने से निजात मिलेगी। यह एप उपयोगकर्ताओं को विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों जैसे रेल वॉलेट, डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिग, यूपीआई तथा ई-वॉलेट का उपयोग करके अनारक्षित टिकट बुक करने पर रेल वॉलेट के यूजर्स को रिचार्ज पर पांच प्रतिशत बोनस भी प्रदान करता है। यूटीएस मोबाइल एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एक बार जब आप अपने नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर और अन्य आवश्यक जानकारी का उपयोग करके एप पर पंजीकरण कर लेते हैं, फिर आपके पंजीकृत मोबाइल नंम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होता है और एक बार ओटीपी दर्ज करने के बाद खाते तक पहुंचने के लिए लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड आपके मोबाइल पर भेजा जाता है। यूटीएस मोबाइल एप से रेल यात्रियों को बहुत से फायदे हैं जैसे-लम्बी कतार से बचना, पेपर लेस टिकट की सुविधा, यात्रा टिकट के अलावा प्लेटफार्म टिकट व मासिक टिकट बनाने की सुविधा तथा यात्रा आरंभ करने के स्टेशन से पांच किलोमीटर के दायरे मेें टिकट बनाने की सुविधा इत्यादि मिलती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी