उ.प…35 मिनट तक ‘मौत के पिंजरे’ में कैद रहे 13 लोग -मॉल की लिफ्ट में फंसी किशोरी बेहोश, गेट तोड़कर निकाले गए लोग
बरेली। जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल में रविवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिजली गुल होने के कारण मॉल की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई, जिससे तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत 13 लोग करीब 35 मिनट तक अंदर फंसे रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच घबराहट से एक 17 वर्षीय किशोरी बेहोश हो गई।
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट मूवी फ्लोर और सेकंड फ्लोर से होते हुए फर्स्ट फ्लोर की ओर जा रही थी, तभी बिजली चली गई और लिफ्ट बीच में रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई और सुरक्षा प्रभारी को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बिहारीपुर निवासी शालिनी (17) घुटन और घबराहट के कारण बेहोश हो गई। इसके बाद अंदर फंसे युवकों ने जान बचाने के लिए लिफ्ट का गेट तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। बाहर मौजूद लोगों और मॉल कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। करीब 30 से 35 मिनट की मशक्कत के बाद गेट तोड़कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया कि प्रभावित लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। वहीं क्षेत्राधिकारी प्रथम आशुतोष शिवम ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने तक सभी लोग बाहर निकल चुके थे।
दूसरी ओर, मॉल प्रबंधन का कहना है कि बिजली जाने के बाद जनरेटर चालू होने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही किसी ने लिफ्ट के गेट पर जोरदार लात मार दी, जिससे सेंसर ने काम करना बंद कर दिया और समस्या बढ़ गई।
रविवार होने के कारण मॉल में भारी भीड़ थी और बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने व घूमने पहुंचे थे। घटना के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तर प्रदेश…सहारनपुर एनकाउंटर में ढेर हुआ सात हत्याओं का आरोपी ललन सिंह -1.25 लाख का इनामी बदमाश को उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड…खड़कपुर मोटाहल्दू में शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट -हल्दूचौड़ पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार