उत्तराखंड…गर्दन पर चाकू से वार कर फरार आरोपी दिल्ली से दबोचा -45 दिन बाद झिरौली पुलिस के हत्थे चढ़ा
बागेश्वर। चाकू से हमला कर फरार चल रहे नामजद आरोपी को झिरौली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की लगातार सुरागरसी और तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को करीब 45 दिन बाद दबोचने में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना झिरौली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दीपक सिंह नेगी ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसकी गर्दन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना झिरौली में एफआईआर संख्या 07/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए गए। जांच के दौरान झिरौली पुलिस ने लगातार सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
पुलिस टीम ने 22 जून 2026 को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एक कैफे के पास से आरोपी दीपक सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक सिंह नेगी (31 वर्ष) पुत्र बलवंत सिंह नेगी, निवासी ग्राम छानी, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। झिरौली पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा