उत्तर प्रदेश…सहारनपुर एनकाउंटर में ढेर हुआ सात हत्याओं का आरोपी ललन सिंह -1.25 लाख का इनामी बदमाश को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें 👉

सहारनपुर। बिहार का कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन सोमवार तड़के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। 1.25 लाख रुपये के इनामी इस बदमाश पर दो उपनिरीक्षकों समेत सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे संगीन आरोप दर्ज थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ एवं कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश के अनुसार, 21 और 22 जून की मध्यरात्रि सरसावा-नकुड़ रोड पर एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की ललन सिंह और उसके साथी से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सरसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल सहारनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

पुलिस के मुताबिक, बिहार के समस्तीपुर निवासी ललन सिंह आठ नवंबर 2022 को वाराणसी में एक उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्तौल लूटने के मामले में वांछित था। इसके अलावा, एक नवंबर 2022 को चंदौली में हुई लूट और गोलीबारी की घटना में भी उसकी तलाश थी।

अधिकारियों के अनुसार, ललन सिंह पर दो उपनिरीक्षकों और एक बैंक कैशियर सहित सात लोगों की हत्या के आरोप थे। वह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संगठित अपराधों को अंजाम देता था। वाराणसी पुलिस आयुक्त ने उस पर एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मटेना-जिनखोला मोटरमार्ग पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

पुलिस का कहना है कि ललन सिंह की मौत को पूर्वांचल और बिहार में सक्रिय एक खतरनाक आपराधिक नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119