Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम
हल्द्वानी। शहर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 25 वर्षीय युवक की आत्महत्या के बाद उसकी 16 वर्षीय कथित प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव काठगोदाम थाना क्षेत्र के वाटिका एंक्लेव स्थित एक कारोबारी की कोठी के कमरे से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला युवक और किशोरी के बीच कथित प्रेम संबंध तथा युवक की मौत के बाद किशोरी के सदमे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने बच्चों के साथ वाटिका एंक्लेव स्थित एक कारोबारी की कोठी की देखभाल करती है। उसकी 16 वर्षीय बेटी प्रियांशी भी परिवार के साथ वहीं रहती थी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियांशी का कथित प्रेम संबंध पीलीभीत निवासी विकास से था। विकास हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था।
बताया गया कि विकास का शव भगवानपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला था। मकान मालिक निर्माण कार्य देखने पहुंचे तो घटना का पता चला। विकास मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक क्षेत्र के धनेरी पूर्वी का निवासी था और अपने चचेरे भाई मनोज के साथ किराये के कमरे में रहता था।
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन निर्माण कार्य बंद था। विकास दोपहर में बिना किसी को बताए कमरे से निकल गया था। देर शाम उसका शव निर्माणाधीन मकान में मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की थी।
सोमवार को जब प्रियांशी को विकास की मौत की जानकारी मिली तो वह कथित तौर पर गहरे सदमे में चली गई। परिजनों के अनुसार, इसके बाद वह मानसिक तनाव में थी। सोमवार शाम उसने कोठी के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत के बाद किशोरी के सदमे और तनाव में यह कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, परिजनों से पूछताछ समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग
utrarakhand-पिंडारी ग्लेशियर से लापता ट्रैकर की तलाश में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
uttarakhand-कच्ची सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—सड़क नहीं तो वोट नहीं