UK…35 साल से लापता पुलिसकर्मी पति की तलाश में भटक रही आशा –विभागीय लाभ की उम्मीद में पहुंचीं हल्द्वानी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। करीब 35 साल पहले लापता हुए पुलिसकर्मी पति की तलाश और उनके सेवाकाल से जुड़े विभागीय लाभ पाने की उम्मीद में वाराणसी की आशा देवी सोमवार को अपनी बेटी के साथ हल्द्वानी पहुंचीं। आर्थिक तंगी से जूझ रही आशा देवी ने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के सामने अपनी पीड़ा रखकर पति के विभागीय अभिलेख तलाशने और नियमानुसार मिलने वाले लाभ दिलाने की गुहार लगाई।

वाराणसी के चौबेपुर तहसील क्षेत्र के कैथी गांव निवासी आशा देवी के अनुसार उनके पति सुदर्शन सिंह वर्ष 1988-89 में जीआरपी में तैनात थे। उस समय उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। बाद में वह सिविल पुलिस में आ गए और नैनीताल जिले में सिपाही के पद पर तैनाती मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

आशा देवी ने बताया कि वर्ष 1991 में तत्कालीन एसएसपी नैनीताल ने किसी मामले में उनके पति को निलंबित कर दिया था। इसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगे। कुछ समय बाद अचानक लापता हो गए और फिर कभी घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने वर्षों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

अब उम्र के इस पड़ाव पर आशा देवी अपनी बेटी के साथ आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उनका कहना है कि पति से संबंधित कोई विभागीय दस्तावेज उनके पास उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुदर्शन सिंह के सेवाकाल और विभागीय रिकॉर्ड की जानकारी जुटाकर नियमानुसार मिलने वाले लाभ दिलाने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि महिला के पास पति का सर्विस नंबर और पीपीओ नंबर उपलब्ध नहीं है। सुदर्शन सिंह से संबंधित अभिलेखों की जानकारी जुटाने के लिए जीआरपी और पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119