uttarakhand-तीन दिन बाद भी हत्यारोपी फरार -मां के इंतजार में मासूम बच्चे
हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक के तल्ला ओखलकांडा में पत्नी डिकर देवी की डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति भीम सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर खनस्यूं पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हालांकि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की रात तल्ला ओखलकांडा निवासी भीम सिंह ने घर के अंदर अपनी पत्नी डिकर देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
22 अगस्त को पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर भौतिक साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। रविवार शाम मृतका के शव का हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
सोमवार को मृतका के पिता गुमान सिंह ने अपने दामाद भीम सिंह के खिलाफ बेटी की हत्या की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार को गमगीन माहौल में डिकर देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सबसे दर्दनाक स्थिति मृतका के मासूम बच्चों की है। घटना से अनजान बच्चे अब भी मां के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी मां वापस आएगी, लेकिन मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चार महीने पहले बनी दुल्हन–तीन महीने की गर्भवती अधिकारी की मौत से सनसनी—-पति बोला- आत्महत्या -मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
uttarakhand-नींद की झपकी ने थार को 60 मीटर गहरी खाई में गिराया, एक पर्यटक घायल
UK…मोटाहल्दू की श्रद्धा का जलवा -चार स्वर्ण जीतकर बनीं सीबीएसई नॉर्थ जोन की व्यक्तिगत चैंपियन