उत्तराखंड…16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता, बनभूलपुरा पुलिस ने शुरू की तलाश
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गौजाजाली गणपति विहार निवासी एक व्यक्ति ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 8 जुलाई को घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परेशान परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी डीएस फर्त्याल ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही किशोरी का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…मोटाहल्दू की श्रद्धा का जलवा -चार स्वर्ण जीतकर बनीं सीबीएसई नॉर्थ जोन की व्यक्तिगत चैंपियन