उत्तराखंड…बारिश का कहर: घनसाली में नदी किनारे 30 मकान खतरे में —प्रशासन ने खाली करने के दिए नोटिस

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में खतरे की स्थिति पैदा कर दी है। घनसाली में भिलंगना नदी किनारे बने मकानों पर संकट मंडरा रहा है। आपदा की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत घनसाली ने नदी किनारे स्थित 30 जोखिम वाले भवनों को असुरक्षित घोषित करते हुए वहां रह रहे लोगों को तत्काल मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।

नगर पंचायत की ओर से संबंधित भवनों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण कभी भी भूस्खलन या नदी के कटाव से हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासी विक्रम असवाल ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भिलंगना नदी किनारे बने मकानों पर हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान उत्तरकाशी की तर्ज पर नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य कराना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

नगर पंचायत घनसाली के अधिशासी अधिकारी संजय कापड़ी ने बताया कि जांच में 30 भवन अत्यंत जोखिमपूर्ण पाए गए हैं। इन भवनों में रहने वाले लोगों से अपने संसाधनों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी यदि कोई व्यक्ति असुरक्षित भवन में रहता है और भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

यमुनोत्री मार्ग पर मलबा आने से फंसे श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने 100 यात्रियों को निकाला

उधर, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के पास भारी मलबा आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से कई श्रद्धालु फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की बड़कोट और जानकीचट्टी पोस्ट की टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं।

एसडीआरएफ जवानों ने वैकल्पिक मार्ग पर रस्सी लगाकर बचाव अभियान चलाया और करीब 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से एक-एक कर मार्ग पार कराया। सभी यात्रियों को सकुशल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर वाहन पर गिरा बोल्डर, तीन लोग बाल-बाल बचे

बारिश के चलते कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भी खतरा बढ़ गया है। सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी वाहन पर गिर गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। बोल्डर गिरते ही चालक और वाहन में सवार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

वहीं देवप्रयाग मार्ग पर डिग्री कॉलेज गदेरे में दोबारा मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। दुधारखाल मार्ग पर भी मलबा आने से सड़क बंद है। प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119