उत्तराखंड : नाबालिग को होटल में बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप -युवक पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में कार से 25.920 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी केशव ने उनकी नाबालिग पुत्री को रुद्रपुर स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां युवक ने दुष्कर्म की नीयत से किशोरी को जबरन छुआ और उसके कपड़े उतार दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बेटे की आवाज सुनकर घबराई मां, साइबर ठगों ने 1.15 लाख रुपये ठगे

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी केशव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 78 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119