Uttarakhand…गौला पुल पर महिला दो बच्चों संग संदिग्ध हालात में पहुंची -राहगीरों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुरुवार सुबह हल्द्वानी के गौला पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पहुंच गई। महिला की गतिविधियां देखकर वहां मौजूद राहगीरों को आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...गोशाला के पास मिला नवजात -मुंह में ठूंसी थी रबड़, समय रहते बची मासूम की जान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान महिला के परिजनों को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में घरेलू तनाव और लंबे समय से बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand...वायरल फोटो की फॉरेंसिक जांच की मांग -पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

बनभूलपुरा कोतवाल डीएस फर्त्याल ने बताया कि पुलिस ने महिला और उसके परिजनों की काउंसलिंग कराई, जिसके बाद महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गौला पुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। लोगों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा जाली, सीसीटीवी कैमरे और नियमित पुलिस निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों से भरी कार खाई में गिरी, पांच घायल

राहगीरों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला और दोनों बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी तथा एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119