uttarakhand…धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक –उपनल कर्मचारियों और संविदा कर्मियों पर हो सकता है बड़ा फैसला
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
कैबिनेट के एजेंडे में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन समेत विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। इन पर विस्तार से विचार कर सरकार महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
बैठक में सबसे अधिक चर्चा उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ दिए जाने के प्रस्ताव और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के मुद्दे को लेकर है। यदि ये प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष आते हैं और मंजूरी मिलती है तो हजारों कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।
इसके अलावा विभिन्न विभागों की नई योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और नीतिगत प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है। बैठक के बाद सरकार आधिकारिक रूप से लिए गए फैसलों की जानकारी साझा करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
Uttarakhand…गौला पुल पर महिला दो बच्चों संग संदिग्ध हालात में पहुंची -राहगीरों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ब्रेकिंग न्यूज…भारतीय सेना में 350 पदों पर भर्ती, आज ही आवेदन का अंतिम मौका