ब्रेकिंग न्यूज…भारतीय सेना में 350 पदों पर भर्ती, आज ही आवेदन का अंतिम मौका

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर है। भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) तकनीकी कोर्स के तहत 350 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 7 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है।

अधिसूचना के अनुसार अप्रैल 2027 से प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में प्रशिक्षण शुरू होगा। कुल 350 पदों में सिविल के 75, कंप्यूटर साइंस के 60, इलेक्ट्रिकल के 33, इलेक्ट्रॉनिक्स के 64, मैकेनिकल के 101 तथा अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के 17 पद शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand...गौला पुल पर महिला दो बच्चों संग संदिग्ध हालात में पहुंची -राहगीरों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2027 के अनुसार 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand...डांट से आहत किशोरी ने गटका फिनाइल, जिला अस्पताल में भर्ती

चयन प्रक्रिया में आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी साक्षात्कार, चिकित्सीय परीक्षण और मेरिट सूची शामिल होगी। प्रशिक्षण 49 सप्ताह का होगा। प्रशिक्षण अवधि में चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। वार्षिक सीटीसी लगभग 17 से 18 लाख रुपये होगी, साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand...गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए की अचानक मौत, हृदय गति रुकने की आशंका

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें तथा विस्तृत पात्रता और अन्य शर्तों के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119