uttarakhand-पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए मारपीट के दौरान पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

पुलिस के अनुसार, बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा किनारे शुक्रवार को चेकिंग के दौरान रुद्रांश प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, रुद्रांश प्रजापति पुत्र अशोक कुमार प्रजापति निवासी शेखुपुरा कुम्हारगढा, थाना कनखल के खिलाफ पहले से मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बरामद पिस्टल के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा बढ़ा दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, कांस्टेबल विशन चौहान और जितेंद्र राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119